Saturday, April 1, 2023
Home अंग्रेजी अनार को इंग्लिश में क्या कहते हैं | Anar ko English mein...

अनार को इंग्लिश में क्या कहते हैं | Anar ko English mein kya kahate hai

नमस्कार दोस्तों आज एक बार फिर Hindi Learnings आप का स्वागत है अगर आपसे कोई पूछता है की अनार को इंग्लिश में क्या कहते हैं (Anar ko English me kya kahate hain) या फिर आपसे कोई Anar Meaning In English बताने को कहता है तो आप उसे क्या बताते हैं। जाहिर सी बात है जिन लोगों को पता है वो तो इस प्रश्न का बड़ी आसानी से जवाब दे देंगे। लेकिन जिन्हें नहीं पता वो ढूंढने लगेंगे तो चलिए दोस्तों आज के इस लेख के माध्यम से जानते हैं अनार का इंग्लिश मीनिंग और अनार से जुड़ी खास बातें।

अनार को इंग्लिश में क्या कहते हैं

अनार एक तरह का फल होता है जिसे आमतौर पर लोग अपने शरीर में खून की कमी पूरी करने या खून बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। अनार को इंग्लिश में Pomegranate कहा जाता है। इसका सही उच्चारण पॉमग्रेनेट (paw.muh.gra.nuht) है। जिसे लोग ज्यादातर पोमोग्रेनेट कहकर इसका उच्चारण करते हैं जो की सही नहीं है। अनार या पॉमग्रेनेट का वैज्ञानिक नाम ( Scientific name) Punica granatum है।

अनार क्या है (What is pomegranate)

अनार एक फल है जो की देखने में थोड़े गोल आकार का होता है। यह लाल एवं हल्के गुलाबी या थोड़े पीले रंग के होते हैं। इसके बाहर का आवरण थोड़ा सा हल्का कठोर होता है जबकि इसके अंदर कई लाल या कभी कभी हल्के लाला और सफेद दाने निकलते हैं। यही खाने योग्य होता है अनार का फल उसके दाने यानी की बीज होते हैं। जिनका उपयोग लोग सीधे तौर पर फलों को खाकर या उसका जूस बनाकर करते हैं। इनका स्वाद मीठा, खट्टा या कभी कभार थोड़ा सा फीका भी हो सकता है।

अनार कितने प्रकार के होते हैं (Types of pomegranate)

अनार का स्वाद उसके प्रकार पर पर निर्भर करता है। अनार कितने प्रकार के होते हैं और उनके स्वाद कैसे होते हैं यह पता होना चाहिए। अनार को मुख्यतः तीन प्रकारों में विभाजित किया गया है।

  1. देशी अनार– यह अनार स्वाद में मीठा और खट्टा होता है और ज्यादातर इस्तेमाल में भी आता है।
  2. काबुल अनार– इसे बेदाना अनार के नाम से भी जाना जाता है और यह सबसे मीठा अनार होता है।
  3. कंधार अनार– यह अनार भी स्वाद में मीठे होते हैं और दूसरे अनारों की भांति औषधीय गुणों से युक्त होते हैं।

अनार को अलग अलग भाषा में क्या कहा जाता है (Pomegranate in different language)

अनार को हिंदी भाषा में अनार के नाम से ही जाना जाता है और आप और हम भी इसे इसी नाम से जानते हैं। लेकिन अनार को अलग अलग भाषा में दूसरे नामों से संबोधित किया जाता है और जाना जाता है। जैसे संस्कृत में अनार को दाडिम कहा जाता है। तमिल भाषा में अनार को मदुलाई कहा जाता है और इंग्लिश में अनार को पॉमग्रेनेट कहा जाता है। उर्दू में इसे गुल अनार, कन्नड़ में दालिम्बे, गुजराती में गुलनार या दाडम, तमिल में माडुलै, मादलै तेलुगु में दालिमब्काया, पंजाबी में धारू, जामन आदि कहा जाता है।

अनार के औषधीय गुण

अनार के फल में कई औषधीय और विशेष गुण होते हैं इसलिए खाने की सलाह हर किसी को और खास कर मरीजों को दी जाती है। अनार में विशेष खनिज, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और विटामिन पाया जाता है। जो की शरीर के लिए आवश्यक घटक हैं।

इसका उपयोग पुराने समय से किया जाता है और इसे अलग अलग क्षेत्र, प्रांत और देशों में उपयोग किया जाता है इस फल की उपयोगिता लगभग हर इंसान जानता है। अनार के फल के साथ साथ इसके पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। जिसका इस्तेमाल नेत्र रोगों पेट की समस्याएं और भी कई चिकित्सक प्रयोजनों किया जाता है। इसके गुणों के कारण डॉक्टर भी मरीजों को कई रोगों में दवाइयों के साथ साथ अनार का सेवन करने के लिए कहते हैं या इसके जूस को पीने को कहते हैं।

अनार खाने के फायदे

अनार के औषधीय गुणों के कारण इसे खाने के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं अनार खाने के फायदे के बारे में

  • अनार खाने से आपकी पाचन शक्ति यानी की खाए हुए खाने को पचाने की शक्ति बढ़ जाती है। जिससे आप अपच जैसी समस्या नहीं होती।
  • अनार खाने से आपकी भूख बढ़ती है। इसके रस में स्वादानुसार सेंधा नमक मिलाकर इसका सेवन करने से भूख न लगने की समस्या दूर होती है।
  • अनार रस पीने से उदर (पेट) संबंधी रोग, आंतों में हो रहे विकार एवं लीवर से संबंधित रोग दूर होते हैं।
  • यह त्वचा से जुड़ी समस्या दूर करता है और जलन, सूजन, दाग धब्बों से भी निजात दिलाता है।
  • यह एनीमिया और पीलिया जैसी बीमारियों में औषधि के समान कार्य करता है।

नोट

अनार का सेवन रोज एक कप जीतना किया जा सकता है। इसके सेवन की मात्रा को लेकर आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। जिन लोगों को इन्फ्लूएंजा, खांसी एवं अनार से एलर्जी हैं उनके लिए अनार या उसके रस का सेवन करना मना है।

अनार से जुड़े प्रश्न

अनार से जुड़े प्रश्न जो अक्सर पूछे जाते है

अनार का वैज्ञानिक नाम क्या है

अनार का वैज्ञानिक नाम या scientific name Punica granatum है

अनार का पौधा कितने दिन में फल देता है

लगभग तीन से चार साल के भीतर में अनार का पौधा फल देने लग जाता है

भारत में अनार की खेती सबसे ज्यादा कहां होती है

भारत में अनार की खेती सबसे ज्यादा महाराष्ट्र राज्य में की जाती है

अनार लाल रंग का क्यों होता है

अनार में कैरोटिनॉएड नामक पदार्थ होने के कारण इसका रंग लाल होता है

निष्कर्ष

दोस्तों ये था हमारा आज का लेख जिसमें हमने आपको बताया अनार को इंग्लिश में क्या कहते हैं (Anar ko English me kya kahate hain) और अनार के फल की औषधीय गुण और इसके खाने के फायदे के बारे में। दोस्तों इस लेख को लिखकर तैयार करने में बहुत मेहनत लगती है दोस्तों अगर आपको इस लेख में दी गई जानकारी ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करिएगा एवं अपने सुझाव और प्रतिक्रिया भी कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिख भेजें। हमारे साथ इस आर्टिकल में आखिर तक बने रहने के लिए धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

जलेबी को इंग्लिश में क्या कहते हैं | Jalebi Ko English Mein Kya Kahate Hai

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सब हम उम्मीद करते हैं कि आप अच्छे होंगे दोस्तों आपको हमारी वेबसाइट Hindi Learnings पर शिक्षा से...

गाजर को इंग्लिश में क्या कहते हैं | Gajar Ko English Me Kya Kehte Hai

नमस्कार दोस्तों मैं आरती झा स्वागत करती हूं आप सभी का अपनी वेबसाइट Hindi Learnings पर। जैसा कि हम सभी जानते हैं आज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

23 का पहाड़ा | 23 Ka Pahada | 23 Ka Table In Maths

दोस्तो हमारे आज के इस article 23 के पहाड़ा या 23 ka Pahada में हम आपको 23 का पहाड़ा हिंदी में और...

22 का पहाड़ा | 22 Ka Pahada | 22 Ka Table In Maths

दोस्तो हमारे आज के इस article 22 के पहाड़ा या 22 ka pahada में हम आपको 22 का पहाड़ा हिंदी में और...

21 का पहाड़ा | 21 Ka Pahada | 21 Ka Table In Maths

हमारे आज के इस आर्टिकल 21 के पहाड़ा में हम 21 का पहाड़ा हिंदी में वह 21 ka pahada english में लिखना,...

20 का पहाड़ा | 20 Ka Pahada | 20 Ka Table In Maths

हमारे आज के इस आर्टिकल 20 के पहाड़ा में हम 20 का पहाड़ा हिंदी में वह 20 ka pahada english में लिखना,...

Recent Comments