Saturday, April 1, 2023
Home भूगोल भूगोल किसे कहते हैं, भूगोल क्या होता है और भूगोल की परिभाषा...

भूगोल किसे कहते हैं, भूगोल क्या होता है और भूगोल की परिभाषा क्या है

नमस्ते दोस्तों स्वागत है आप का अपनी वेबसाइट Hindi Learnings पर भूगोल क्या होता है के बारे में तो सब जानते ही होंगे। भूगोल नामक शब्द हर स्कूल और कॉलेज जाने वाले इंसान ने सुना और पढ़ा जरूर होगा। यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे में हर कोई जानता है फिर भले ही उसने इसे पढ़ा हो या ना पढ़ा हो। यह बेहद रोचक और ज्ञानवर्धक विषय है जिसके बारे में कई लोग जानना चाहते हैं। वहीं कई सारे स्टूडेंट्स इसी खास विषय में अपना करियर भी बनाना चाहते हैं इसलिए वे अच्छे से जान लेना चाहते हैं की आखिर भूगोल क्या होता है, भूगोल किसे कहते हैं, भूगोल की परिभाषा क्या है आदि। तो चलिए जानते है।

भूगोल क्या होता है

भूगोल एक विषय है जिसका अध्य्यन किया जाता है ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार गणित, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों का किया जाता है। भूगोल वह विषय है जिसमें पृथ्वी के प्राकृतिक स्वभाव, स्वरूप एवं विभागों के विज्ञान का अध्ययन किया जाता हो। भूगोल को इंग्लिश में जियोग्राफी (Geography) कहा जाता है। भूगोल अध्ययन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पृथ्वी के बारे में बताना है जिससे वह पृथ्वी की संरचना के बारे में जान सकें। इसमें पृथ्वी के वातावरण, नदियों, धरातलों, दिशाओं, पहाड़ों, वनों, जलवायु परिवर्तन एवं विभिन्न ऋतुओं से अवगत हो सकें।

भूगोल से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु

  • Geography एक greek भाषा का शब्द है जिसमें Geo का अर्थ पृथ्वी है और graphy का अर्थ अध्ययन करना है।
  • कहा जाता है की सबसे पहले Geography शब्द को इरेटोइस्थनीज के द्वारा (276 – 194ई.पूर्व) में प्रयोग किया गया था।
  • भूगोल को एक अध्ययन विषय के रूप में 19वी शताब्दी में मान्यता प्राप्त हुई।
  • जेम्स रेनेल (James Rennell) को भारतीय भूगोल का जनक कहा जाता है।
  • एलेक्जेंडर वॉन हमबोल्ट को आधुनिक भूगोल (modern geography) का अविष्कारक माना जाता है।

भूगोल किसे कहते है

भूगोल एक ऐसा शास्त्र है जिसके अध्ययन से पृथ्वी के भीतरी बाहरी एवम प्राकृतिक विभागों का ज्ञान होता है। पृथ्वी के भौगौलिक विभाग में पर्वत, सागर, नदी, देश, महासागर, जलवायु, वनस्पति, जीव जंतु, खनिज भी शामिल हैं। भूगोल का महत्व अगर देखा जाए तो इसके ज्ञान से धरती से जुड़े कई विशेष महत्वपूर्ण एवम विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक घटनाओं और उनके व्यवहार को जानने को मिलता है। इसके अध्ययन से इंसान को प्रकृति से उपलब्ध संसाधनों के बारे में पता चलता है

भूगोल की परिभाषा क्या है

भूगोल की परिभाषा को कई महान लोगों ने अपने-अपने विचारों के अनुरूप दी है। जो लोग भूगोल के विशेषज्ञ हैं उन्होंने भूगोल की परिभाषा कुछ इस प्रकार से दी है।

  • कार्ल रिटर के अनुसार, भूगोल उस विज्ञान को कहते हैं या भूगोल ही वह विज्ञान है जिसमें पृथ्वी को एक स्वतंत्र ग्रह के रूप में उसे मान्यता देते हुए सभी लक्षणों एवम घटनाओं का अध्ययन किया जाता है।
  • हार्टसन ने भूगोल के बारे में कहा है की यह पृथ्वी के विभिन्न क्षेत्रीय तत्वों के अध्ययन एवं उनका विश्लेषण करने वाला विज्ञान है।
  • स्ट्रेबो के अनुसार, भूगोल एक स्वतंत्र विषय है जिसका उद्देश्य लोगों को विश्व, भू धरातल, महासागरों, आकाशीय पिंडों, विभिन्न जीव जंतु, वनस्पति, आदि के क्षेत्रों में देखी जाने वाली वस्तु का ज्ञान प्राप्त करना है।
  • आर्थर होम्स के अनुसार, भूगोल में पृथ्वी के उस हिस्से या भाग का अध्ययन किया जाता है जो मानवों के रहने वाला स्थान है।
  • रिचर्ड हार्टशॉर्न ने कहा है, की भूगोल का उद्देश्य पृथ्वी एवं क्षेत्रीय भिन्नता का वर्णन करना है।

भूगोल की शाखाएं

भूगोल को कई शाखाओं में बांटा गया है इसे मुख्य रूप से दो शाखाओं में विभाजित किया गया है।

  • भौतिक भूगोल
  • मानव भूगोल

भौतिक भूगोल

भौतिक भूगोल में पृथ्वी की भौतिक अवस्था, उसके स्वरूप एवं उसमें घटने वाली विभिन्न परिघटनाओं की व्याख्या का अध्ययन करना है।

भौतिक भूगोल के प्रकार:-

  • खगोलीय भूगोल
  • भू आकृति विज्ञान
  • जलवायु विज्ञान
  • समुद्र विज्ञान
  • जैव विज्ञान
  • मृदा विज्ञान

मानव भूगोल

मानव भूगोल, भूगोल की वह शाखा है जिसमें मानव और उसके प्राकृतिक पर्यावरण के साथ समायोजन के विज्ञान का अध्ययन आता है।

मानव भूगोल के प्रकार:-

  • आर्थिक भूगोल
  • मानवविज्ञान भूगोल
  • सामाजिक भूगोल
  • राजनीतिक भूगोल
  • जनसंख्या भूगोल
  • ऐतिहासिक भूगोल
  • सांस्कृतिक भूगोल
  • अधिवास भूगोल

भारत के भूगोल के बारे में कुछ खास तथ्य

  • भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां स्थान है इसका क्षेत्रफल लगभग 32 लाख 87 हज़ार 263 वर्ग किलोमीटर है।
  • भारत में स्थित कंचनजंघा विश्व की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है जिसकी ऊंचाई 8,586 मीटर है।
  • भारत का सबसे निचला स्थान कुट्टनाड नामक स्थान है जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 2.7 मीटर है।
  • ब्रह्मपुत्र, गोदावरी, कावेरी, मेघना, कृष्णा, गंगा, महानदी जैसी नदियां बंगाल की खाड़ी की ओर प्रवाहित होती हैं।
  • चिल्का नामक झील भारत की सबसे बड़ी झील है। यह करीब 1,165 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली हुई है।
  • भारत देश एशिया महाद्वीप में आता है एवम इसके मध्य से कर्क रेखा गुजरती है।
  • नेपाल, चीन, भूटान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और म्यांमार भारत के सीमावर्ती देश हैं।

1 भूगोल का जनक किसे बताया जाता है

भूगोल का जनक हिकैटियस को बताया जाता है।

2 भूगोल की दो शाखाएं कौन सी हैं

भूगोल को भौतिक भूगोल और मानव भूगोल दो शाखाओं में बांटा गया है।

निष्कर्ष

दोस्तों यह था हमारा आज का लेख जिसमें भूगोल क्या होता है, भूगोल किसे कहते हैं, भूगोल की परिभाषा क्या है आदि विषय पर जानकारी दी गई। एक लेख को लिखने में काफी मेहनत लगती है अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक जरुर करे। और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। इस लेख को लेकर आपके क्या सुझाव हैं वह भी हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरुर भेजिए। हमारे इस लेख में आखिर तक बने रहने के लिए धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

कृष्णा नदी | krishna Nadi

नमस्कार दोस्तों। मैं आपका हमारी वेबसाइट Hindi Learning पर स्वागत करता हूं। दोस्तों आज हम महाराष्ट्र की धार्मिक नदी के बारे में...

गंगा नदी कहां से निकलती है

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सब स्वागत है आपका अपनी वेबसाइट Hindi Learning दोस्तों आपको हमारे इस वेबसाइट पर बहुत सारे study...

गंगा नदी | Ganga Nadi

नमस्कार दोस्तों। मैं आपका हमारी वेबसाइट Hindi Learning पर स्वागत करता हूं। भारत अपनी विभिन्न मान्यताओं के लिए विशेष रूप से हिंदू...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

23 का पहाड़ा | 23 Ka Pahada | 23 Ka Table In Maths

दोस्तो हमारे आज के इस article 23 के पहाड़ा या 23 ka Pahada में हम आपको 23 का पहाड़ा हिंदी में और...

22 का पहाड़ा | 22 Ka Pahada | 22 Ka Table In Maths

दोस्तो हमारे आज के इस article 22 के पहाड़ा या 22 ka pahada में हम आपको 22 का पहाड़ा हिंदी में और...

21 का पहाड़ा | 21 Ka Pahada | 21 Ka Table In Maths

हमारे आज के इस आर्टिकल 21 के पहाड़ा में हम 21 का पहाड़ा हिंदी में वह 21 ka pahada english में लिखना,...

20 का पहाड़ा | 20 Ka Pahada | 20 Ka Table In Maths

हमारे आज के इस आर्टिकल 20 के पहाड़ा में हम 20 का पहाड़ा हिंदी में वह 20 ka pahada english में लिखना,...

Recent Comments