Saturday, April 1, 2023
Home भौतिक विज्ञान धातु और अधातु किसे कहते हैं | धातु और अधातु में अंतर

धातु और अधातु किसे कहते हैं | धातु और अधातु में अंतर

नमस्ते दोस्तों आज हम आपकी वेबसाइट Hindi Learnings पर धातु और अधातु किसे कहते हैं, क्या ये दोनों सामान है अगर ये दोनों अलग हैं तो फिर धातु और अधातु में अंतर क्या है। रसायन विज्ञान में धातु, अधातुओं और उनके गुणों पर एक पूरा पाठ पढ़ाया जाता है। इनका उपयोग आप और हम लोग आम जीवन में भी करते हैं लेकिन ये दोनों एक दूसरे से भिन्न कैसे हैं और इनमें क्या अंतर है इन सभी चीजों को जानने के लिए आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़ना होगा। तो चलिए शुरू करते है

धातु और अधातु किसे कहते हैं

धातु को इंग्लिश में Metal कहा जाता है और अधातुओं को non metals कहा जाता है। इन दोनों का ही प्रयोग हम लोग अपने दैनिक जीवन में करते हैं यहां तक की ये हमारे शरीर में भी पाया जाता है। घर में लगी बिजली के तार जो की कॉपर के होते हैं वो धातु ही तो है और हमारे शरीर में तो धातु और अधातु दोनों ही मौजूद है। धातुओं का उपयोग मानव हजारों साल पूर्व से करते आ रहे हैं जिसमें वे इनसे औजार, बर्तन, गहने और ताम्रपत्र जैसी वस्तुएं बनाते थे। वहीं अधातुओं का उपयोग भी विशेष रूप से किया जाता था। 

धातु किसे कहते है

धातु यानी की मेटल्स में एक प्रकार का गुण होता है जिससे वे अपने इलेक्ट्रॉनिक देकर धनात्मक आयन बनाते हैं। धातुओं में इलेक्ट्रॉन की अधिकता के कारण इनके कुछ स्वतंत्र इलेक्ट्रॉन घूमते रहते हैं जिस कारण ये विद्युत् की सुचालक होती हैं। सुचालक होने का अर्थ है की इनमें से विद्युत् धारा प्रवाहित की जा सकती है।

मजेदार फैक्ट:- क्या आप जानते हैं की हम लोग यानी की मानव शरीर भी विद्युत् का सुचालक है। इसलिए ही बिजली के तार में हाथ लगते ही हमें करंट लग जाता है।

धातुओं की विशेषता

  • धातुओं में चमक होती है ये चमकीले होते हैं।
  • धातुओं में लचीलापन होता है जिससे इन्हें किसी भी प्रकार का आकार देकर पुनः पहले जैसा किया जा सकता है।
  • धातुओं को पीटने या इनके टकराने पर एक विशेष प्रकार की ध्वनि उत्पन्न (खनक) होती है।
  • ये कठोर होते हैं इन्हें आसानी से तोड़ा नहीं जा सकता।
  • ये तन्या होते हैं यानी की इन्हें पतले तारों में ढाला जा सकता है।
  • ये भांगुर भी होते हैं अगर इन्हें तोड़कर चूर्ण भी बनाया जाए तो ये उसमें परिवर्तित हो सकते हैं।

धातु कितने प्रकार की होती है

धातु मुख्य रूप से दो प्रकारों में विभाजित किए गए हैं

  1. लौह धातु
  2. अलौह धातु

लौह धातु

लौह धातु जिन्हें ferrous metals भी कहा जाता है। लौह धातु वे तत्व होते हैं जिनमें लौह यानी की लोहा तत्व मुख्य रूप से मौजूद होता है एवम इनमें कार्बन की मात्रा भी पाई जाती है। इनके प्रकार लोहा और स्टील है।

अलौह धातु

अलौह धातु जैसा की नाम से ही पता चल रहा है इन धातुओं में लौह तत्व नहीं पाया जाता है। इनके प्रकार सोना, चांदी, तांबा आदि है।

अधातु किसे कहते है

अधातु जिन्हें इंग्लिश में non metals कहा जाता है ये अपने धनायन त्यागकर ऋणायन बनाते हैं। अधातु के प्रकार है हाइड्रोजन, नाइट्रोजन आदि।

अधातु की विशेषता

  • अधातु देखने में चमकदार नहीं होते हैं ये धातुओं की अपेक्षा मुलायम होती हैं
  • अधातुओं को पीटने पर किसी प्रकार की विशेष ध्वनि उत्पन्न नहीं होती है।
  • अधातु विद्युत् की कुचलक होती हैं इनमें से विद्युत् धारा प्रवाहित नहीं होती है।
  • इनमें तन्यता का अभाव होता है इन्हें पतले तारों में नहीं ढाला जा सकता।
  • अधातु भंगुर होते हैं।
  • अधातुओं का गलनांक एवं क्वाथनांक कम होता है।

मिश्र धातु किसे कहते हैं

मिश्र धातु (Alloy) ऐसी धातु को कहते हैं जिन्हें धातु और अधातु को मिलाकर बनाया गया हो। यानी धातुओं और अधातुओं को सही मात्रा एवं विशेष पद्धति द्वारा मिलाए जाने पर मिश्र धातुओं का निर्माण होता है। मिश्र धातु के उदाहरण है पीतल, कांस्य, स्टील आदि।

धातु और अधातु में अंतर

धातु और अधातु में निम्न अंतर होते हैं

धातुअधातु
धातु चमकदार होती हैंअधातु चमकीले नहीं होते हैं।
ये विद्युत एवम ऊष्मा की सुचालक होती है।ये विद्युत एवम ऊष्मा की कुचालक होती हैं।
धातु सामान्य ताप पर ही ठोस अवस्था में होती हैअधातु सामान्य ताप पर ऋणावेशित होती है।
इनके क्वाथनांक एवम गलनांक उच्च होते हैंइनके क्वाथनांक एवम गलनांक निम्न होते हैं।
धातुओं में तन्यता का गुण होता है।अधातुओं में तन्यता के गुण नहीं पाए जाते है।
यह कठोर होती हैंयह भंगुर होती है
धातु को पीटने पर इनसे एक प्रकार की ध्वनि उत्पन्न होती है।अधातुओं को पीटने पर इनमें से ध्वनि उत्पन्न नहीं होती है।
ये सामान्य तौर पर धनावेशित होती हैं।ये सामान्य तौर पर ऋणावेशित होती है।
धातुओं के ऑक्साइड क्षारीय होते हैं।अधातुओं के ऑक्साइड अम्लीय होते हैं।
धातुओं के उदाहरण हैं सोना, चांदी, तांबा, पीतल आदिअधातुओं के उदाहरण कार्बन, सल्फर, क्लोरीन आदि है।

धातु अधातु से जुड़े रोचक तथ्य

  • ग्रेफाइट एक ऐसा अधातु है जो विद्युत का सुचालक है।
  • आमतौर पर धातु कठोर होती हैं लेकिन पारा तरल अवस्था में पाया जाता है।
  • सोडियम ऐसी धातु हैं जो कठोर अवस्था में नहीं पाई जाती है इसे आसानी से चाकू की मदद से काटा जा सकता है।
  • सोडियम धातु हवा और पानी के साथ बहुत जल्दी क्रिया करती है और एक नया पदार्थ बनाती है। इसलिए इसे मिट्टी के तेल में रखा जाता है।
  • वैसे तो अधातु चमकीले नहीं होते लेकिन आयोडीन ऐसा अधातु है जो चमकीला होता है।
  • टंगस्टन को सबसे कठोर धातु माना जाता है।
  • हीरा सबसे कठोर गैर धातु कितनी पदार्थ है।
  • आवर्त सारणी में धातुओं की संख्या 91 होती है।
  • आवर्त सारणी में अधातुओं तत्व की संख्या 18 है।

निष्कर्ष

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल धातु और अधातु किसे कहते हैं जिसमे हमने धातु क्या है इसके बारे में बताते हुए धातु और अधातु में अंतर बताया है। उम्मीद है की आपको यह जानकारी जरूर पसंद आएगी इस आर्टिकल को लेकर आपके क्या विचार हैं हमने कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिख भेजिए। इसके साथ ही इस आर्टिकल को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। और इस आर्टिकल में हमारे साथ आखिर तक बने रहने के लिए धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

चुंबकीय बल किसे कहते हैं चुंबकीय बल की परिभाषा

नमस्कार दोस्तों। मैं आपका हमारी वेबसाइट Hindi Learning पर स्वागत करता हूं। दोस्तों अगर आप विज्ञान या भौतिकी में रुचि रखते हैं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

23 का पहाड़ा | 23 Ka Pahada | 23 Ka Table In Maths

दोस्तो हमारे आज के इस article 23 के पहाड़ा या 23 ka Pahada में हम आपको 23 का पहाड़ा हिंदी में और...

22 का पहाड़ा | 22 Ka Pahada | 22 Ka Table In Maths

दोस्तो हमारे आज के इस article 22 के पहाड़ा या 22 ka pahada में हम आपको 22 का पहाड़ा हिंदी में और...

21 का पहाड़ा | 21 Ka Pahada | 21 Ka Table In Maths

हमारे आज के इस आर्टिकल 21 के पहाड़ा में हम 21 का पहाड़ा हिंदी में वह 21 ka pahada english में लिखना,...

20 का पहाड़ा | 20 Ka Pahada | 20 Ka Table In Maths

हमारे आज के इस आर्टिकल 20 के पहाड़ा में हम 20 का पहाड़ा हिंदी में वह 20 ka pahada english में लिखना,...

Recent Comments