Saturday, April 1, 2023
Home जीव विज्ञान गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है? | Goldfish ka Scientific Naam kya...

गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है? | Goldfish ka Scientific Naam kya hai

नमस्कार दोस्तों आपका एक बार फिर से स्वागत हमारे बेवसाइट हिंदी पर,  आज फिर से हम आपके लिए लेकर आए हैं एक अनोखी जानकारी। आपने गोल्डफिश का नाम तो सुना ही होगा जी हाँ वही गोल्डफिश जिसे आप सुनहरी मछली के नाम से भी जानते हैं। क्या आपको पता है गोल्डफिश का साइंटफिक नाम क्या है ? क्या आप जानते हैं कि गोल्डफिश की उत्पत्ति कंहा से हुई थी, गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है और इनका प्रमुख भोजन क्या है? गोल्डफिश यानि सुनहरी मछली की उम्र कितनी होती है? गोल्डफिश का आकार क्या होता है और गोल्डफिश के प्रजातियों के नाम, ये कितने प्रकार की होती हैं और गोल्डफिश की उम्र क्या होती है..?

आज हम आपके इन सभी सवालों का जवाब लेकर आए हैं, गोल्डफिश के बारे में हम आपको हर छोटी से बड़ी जानकारी देंगे उसके लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

गोल्डफिश का साइंटफिक नाम क्या है

दोस्तों गोल्डफिश का साइंटफिक (वैज्ञानिकी) नाम Carassius Auratus (कैरेसियस ऑराटस) है। गोल्डफिश तो आपने भी देखा होगा लेकिन आप ये शायद ही जानते होंगे की इसकी बहुत सी प्रजातियां होती हैं जिन्हें अलग – अलग नामों से जाना जाता है। गोल्डफिश के सभी प्रजातियों की अपनी अलग पहचान और गुण हैं। इन मछलीओं का स्वभाव दोस्ताना होता है और इन्हें प्रतिक्रिया देना भी सिखाया जा सकता है। ये मछलियां इंसानों का चेहरा पहचान सकती हैं और साथ ही ध्वनि संकेतों को समझने में भी सक्षम होती हैं।

गोल्डफिश की उत्पत्ति कब और कंहा हुई थी

गोल्डफिश को हिंदी में सुनहरी मछली कहते हैं, क्या आप जानते हैं गोल्डफिश को सुनहरी मछली क्यों कहते हैं? ये दिखने में काफी खूबसूरत और सुनहरे रंग की होती है जो हर किसी को आकर्षित करती है। लोग इसे पालना भी पसंद करते हैं और बहुत से लोगों की मान्यता है कि मछली पालना शुभ होता है। दोस्तों गोल्डफिश सबसे पहले चीन में पाई गई थी और यह सबसे पहली पालतू मछली है। जिसकी पहचान यूरोप में 17वीं सदी के शुरूआत में की गई थी।

गोल्डफिश की शारीरिक संरचना कैसे होती हैं

दोस्तों अब हम आपको बताते हैं कि गोल्डफिश की शारीरिक बनावट कैसी होती है, गोल्डफिश का आकार कितना लंबा होता है और गोल्डफिश का वजन कितना होता है? सबसे पहले तो आपको बता दें कि सुनहरी मछली की शारीरिक संरचना उसके स्थानिय जलवायु और वंहा के वातावरण के उपर निर्भर करता है। जी हाँ कभी-कभी इनका आकार 20 सेंटीमीटर से 45 सेंटीमीटर या इससे अधिक और कम भी हो सकता है। इनका अधिकतम वजन 4.5 किलो तक हो सकता है।

गोल्डफिश दिखने में अंडे के आकार की गोल होती हैं, इनकी कई नस्ले होती हैं जिनकी शारीरिक बनावट और रंग एक – दुसरे से थोड़ा भिन्न होता है। सुनहरी मछलियों के छोटे से पंख होते हैं और इनके दांत गले के पिछले हिस्से में होते हैं तथा इनकी आंखे भी काफी बड़ी होती हैं।

गोल्डफिश का आहार –

गोल्डफिश का प्रमुख आहार शैवाल, लार्वा, कीट कीड़े मकौड़े, छोटे पौधे, और क्रसटेशियन इत्यादि होता है। ये मछलियां सर्वाहारी होती हैं।

गोल्डफिश की उम्र कितनी होती है

गोल्डफिश की उम्र कम से कम 7 से 8 साल तक होती है। आमतौर पर देखा गया है कि बाहरी दुनिया में रहने वाली गोल्डफिश घरेलू/पालतू गोल्डफिश के अपेक्षा अधिक दिनों तक जीवित रह सकती हैं। ये मछलियां बिना भोजन के 3 सप्ताह तक जीवित रह सकती हैं। कभी – कभी स्वास्थ्य तथा वातावरण के कारण इनकी आयु कम या अधिक भी हो सकती है। यदि ये अनुकूल परिस्थितीयों में रहें तो अधिकतम 40 वर्ष तक जीवित रह सकती हैं।

गोल्डफिश की प्रमुख प्रजातियां

सामान्य गोल्डफिश के अलावा इसकी बहुत सी प्रजातियां होती हैं जिन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है, हम आपको यंहा इसकी कुछ प्रमुख प्रजातियों के बारे में बता रहे हैं जिनका नाम निम्नलिखित है-

  • Common Goldfish
  • Ranchu Goldfish
  • Shubunkins Goldfish
  • Comet Goldfish
  • Ryukin Goldfish
  • Telescope Goldfish
  • Calico Goldfish
  • Bubble Eye Goldfish
  • Fantail Goldfish
  • Pompom Goldfish
  • Celestial Eye Goldfish
  • Lionhead Goldfish
  • Veiltail Goldfish
  • Egg-gish Goldfish
  • Oranda Goldfish
  • Butterfly Telescope Goldfish

गोल्डफिश से जुड़े कुछ अनोखे तथ्य-

  1. एक्वेरियम में छोटी सी दिखने वाली ये मछलियां अगर खुले नदि तालाबों में रहें तो इनका आकार एक फुटबॉल की तरह हो जाएगा और इनका वजन भी दो किलो तक बढ़ सकता है।
  2. ऑस्ट्रेलिया में हुई एक रिसर्च के मुताबिक यह पाया गया कि गोल्डफिश एक साल करीब 230 किलोमीटर से भी अधिक दूरी का सफर तय कर सकती हैं।
  3. सुनहरी मछलियां दूसरे छोटे मछलियों को खा जाती हैं और कभी – कभी ये अपने ही अंडे को खा जाती हैं।
  4. सुनहरी मछली की उम्र लंबी होती है और ये बिना भोजन के तीन सप्ताह तक जीवित रह सकती हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों इस आर्टिकल में आपने जाना कि गोल्डफिश का साइंटफिक नाम क्या है? ,गोल्डफिश मछलीयां कितने प्रकार की होती है , खान-पान और उनके शारीरिक बनावट  के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। अगर आपको अपने सारे सवालों के जवाब मिल गए और हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए हम ऐसी ही जानकारियां लेकर आते रहेंगे।

हमारे साथ जुड़े रहने के लिए Hindi Learning को फॉलो करें,यदि आपके कोई सवाल हो तो कमेंट जरूर करें।

गोल्डफिश से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

गोल्डफिश का साइंटफिक नाम क्या है? उस से जुड़े प्रश्न आप को निचे देखने को मिल जायेगे

गोल्डफिश का साइंटफिक नाम क्या है

Carassius Auratus (कैरेसियस ऑराटस)

गोल्डफिश की प्रमुख प्रजातियां

गोल्डफिश की प्रमुख प्रजातियां

  • Ranchu Goldfish
  • Shubunkins Goldfish
  • Comet Goldfish

गोल्डफिश की उम्र कितनी होती है

गोल्डफिश की उम्र कम से कम 7 से 8 साल तक होती हैं

गोल्डफिश को सुनहरी मछली क्यों कहते हैं?

ये दिखने में काफी खूबसूरत और सुनहरे रंग की होती हैं

गोल्डफिश का प्रमुख आहार क्या हैं

 शैवाल, लार्वा, कीट कीड़े मकौड़े, छोटे पौधे, और क्रसटेशियन इत्यादि है।

RELATED ARTICLES

जीव विज्ञान क्या है? जीव विज्ञान की परिभाषा और शाखाएं

नमस्कार दोस्तों। मैं आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत करता हूं। हम जानते हैं कि विज्ञान हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे...

स्वपोषी एवं प्राथमिक उत्पादक क्या हैं

नमस्ते दोस्तो मै सौरव आज हम स्वपोषी एवं प्राथमिक उत्पादक क्या हैं के बारे मे चर्चा करने वाले है इससे पिछले आर्टिकल...

पादप कार्यिकी क्या हैं? पादप कार्यिकी के जनक कौन है?

हेल्लो दोस्तों, मै सोरव, कैसे हो आप सभी उम्मीद है की आप सभी काफी अच्छे होगे! वैसे आज के समय में स्टडी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

23 का पहाड़ा | 23 Ka Pahada | 23 Ka Table In Maths

दोस्तो हमारे आज के इस article 23 के पहाड़ा या 23 ka Pahada में हम आपको 23 का पहाड़ा हिंदी में और...

22 का पहाड़ा | 22 Ka Pahada | 22 Ka Table In Maths

दोस्तो हमारे आज के इस article 22 के पहाड़ा या 22 ka pahada में हम आपको 22 का पहाड़ा हिंदी में और...

21 का पहाड़ा | 21 Ka Pahada | 21 Ka Table In Maths

हमारे आज के इस आर्टिकल 21 के पहाड़ा में हम 21 का पहाड़ा हिंदी में वह 21 ka pahada english में लिखना,...

20 का पहाड़ा | 20 Ka Pahada | 20 Ka Table In Maths

हमारे आज के इस आर्टिकल 20 के पहाड़ा में हम 20 का पहाड़ा हिंदी में वह 20 ka pahada english में लिखना,...

Recent Comments