Saturday, April 1, 2023
Home सामान्य ज्ञान संविधान किसे कहते हैं | Samvidhan Kise Kahate Hai

संविधान किसे कहते हैं | Samvidhan Kise Kahate Hai

नमस्ते दोस्तों स्वागत है आपका अपनी वेबसाइट Hindi Learnings पर आज के इस लेख में हम संविधान के बारे में जानेंगे की आखिर संविधान किसे कहते हैं, संविधान की परिभाषा एवं संविधान के प्रकार क्या है और संविधान की आवश्यकता क्यों है। हर देश की अपनी अलग संविधान और कानून व्यवस्थाएं होती हैं क्योंकि हम भारत देश में रहते हैं इसलिए हम आज भारत के संविधान के बारे में जानेंगे। साथ ही चर्चा करेंगे दुनियां के सबसे बड़े और छोटे लिखित संविधान के बारे में।

संविधान किसे कहते हैं

संविधान ऐसे कानून और नियमों के संग्रह को कहा गया है जिसके द्वारा देश का संचालन सही ढंग एवं सुचारू रूप से किया जा सके। संविधान द्वारा देश को नियमबद्धता एवम उसके राज्य की शासन प्रणाली को सही ढंग से चलाया जा सकता है। यह किसी भी देश का सर्वोच्च कानून होता है जिसके नियमों का पालन उस देश में रह रहे हर नागरिक को करना होता है। इन नियमों के विरुद्ध जाकर किया गया कोई भी कार्य करने पर उसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलता है।

संविधान की परिभाषा

संविधान को परिभाषित किया जाए तो यह किसी देश का सर्वोच्च और मौलिक कानून होता है जो उस देश के संचालन करने, शासन को चलाने एवम वहां रह रहे प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा करता है। यह एक देश को चलाने के लिए अति आवश्यक अभिलेख होता है जिसके अनुसार कोई भी देश शासित होता है।

भारत के संविधान की कुछ खास तिथियां

  • भारत का संविधान सन 1950 में 26 जनवरी को लागू हुआ था जिसे हम सब गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
  • संविधान की सबसे पहली मीटिंग 9 दिसंबर 1946 को रखी गई जिसके बाद दिसंबर में राजेंद्र प्रसाद जी को संविधान सभा का सभापति नियुक्त किया गया।
  • 29 अगस्त 1947 को ड्राफ्टिंग कॉमिटी बनाई गई और 4 नवंबर 1947 को ड्राफ्टिंग को संविधान का ड्राफ्ट जमा करवाया गया।
  • भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिनों का समय लग गया वहीं इसको बनाने में लगभग 64 लाख रुपए का खर्च आया था।
  • 14 जनवरी साल 1950 को हस्तलिखित संविधान पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान कानूनी तौर पर सम्पूर्ण देश में लागू किया गया।

भारत के संविधान के प्रकार (Types of Indian Constitution)

भारत के संविधान के प्रकार कुछ इस प्रकार है।

निर्माण प्रक्रिया के आधार पर

  • लिखित संविधान (Written Constitution)
  • अलिखित संविधान (Unwritten and evolved)

केंद्र सरकार संबंध के आधार पर

  • परिसंघीय
  • संघीय
  • एकात्मक

परिवर्तनशीलता के आधार पर

  • लचीला
  • कठोर

विधायिका और कार्यपालिका संबंध के आधार पर

  • संसदीय प्रणाली
  • राष्ट्रपति प्रणाली

भारत के संविधान के बारे में रोचक तथ्य

  • भारत का संविधान दुनियां का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसमें 465 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां हैं।
  • भारतीय संविधान को बनाने में लगा समय लगभग 2 साल 11 महीने और 18 दिन का था।
  • संविधान बनाए जाने हेतु संविधान प्रारूप समिति की बैठकें 114 दिन तक चली थी। इसे बनाने में करीब 64 लाख रुपए का खर्च आया था।
  • भारतीय संविधान को हाथ से बने पेपर पर हाथों द्वारा ही लिखा गया है। इसे वर्तमान में संसद भवन के पुस्तकालय में नाइट्रोजन गैस चैंबर में सुरक्षित रखा गया है।
  • भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 को पारित किया गया था जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया और आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा 15 अगस्त 1947 को की गई।
  • करीब 2000 संशोधनों के बाद संविधान अपने अंतिम रूप में आया था।
  • भारत के संविधान का जनक डॉ भीमराव अंबेडकर को कहा जाता है।
  • भारतीय संविधान को प्रेम बिहारी रायजादा ने बेहद सुंदर तरीके से इटैलिक अक्षरों में लिखा था।

भारतीय संविधान से सबंधित परीक्षा में पूछे जाने वाले 30 महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न:- भारतीय संविधान के लिए सबसे पहली बैठक कब की गई थी

उत्तर:- 9 दिसंबर, सन 1946 में

प्रश्न:- भारतीय संविधान सभा का गठन कब हुआ था

उत्तर:- 6 दिसंबर, सन 1946 में

प्रश्न:- संविधान सभा के सबसे पहले अस्थाई अध्यक्ष कौन चुने गए थे

उत्तर:- सच्चिदानंद सिन्हा जी

प्रश्न:- भारतीय संविधान के सबसे पहले स्थाई अध्यक्ष कौन बने

उत्तर:- डॉ राजेंद्र प्रसाद जी

प्रश्न:- भारतीय संविधान कितने समय में बना

उत्तर:- 2 साल, 11 महीने, 18 दिन में

प्रश्न:- भारतीय संविधान कब लागू हुआ

उत्तर:- 26 जनवरी सन 1950 में

प्रश्न:- संविधान के किस भाग को उसकी आत्मा कहा जाता है

उत्तर:- प्रस्तावना को

प्रश्न:- भारत का संविधान किसने बनाया था

उत्तर:- संविधान सभा के सदस्यों द्वारा बनाया गया था

प्रश्न:- भारत में एकल नागरिकता की अवधारणा कहां से ली गई है

उत्तर:- इंग्लैंड से

प्रश्न:- भारतीय संविधान में धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद शब्द कब जोड़े गए थे

उत्तर:- साल 1976 में

प्रश्न:- भारतीय संविधान को लागू करते समय इसमें कितने अनुच्छेद थे

उत्तर:- 395 अनुच्छेद, 22 भाग, 8 अनुसूचियां

प्रश्न:- वर्तमान समय में भारतीय संविधान में कितने अनुच्छेद और भाग हैं

उत्तर:- 448 अनुच्छेद, 25 भाग, 12 अनुसूचियां

प्रश्न:- वर्तमान में भारत का मूल संविधान कहां है

उत्तर:- संसद भवन के पुस्तकालय में

प्रश्न:- भारतीय संविधान में राष्ट्र गान को कब स्वीकारा

उत्तर:- 24 जनवरी 1950 को

प्रश्न:- उस समय संविधान सभा में कुल कितनी महिलाएं थी

उत्तर:- 15 महिलाएं

प्रश्न:- संविधान को बनाने के लिए कितने अधिवेशन संपन्न हुए थे

उत्तर:- 12

प्रश्न:- पहली बार संविधान दिवस कब मनाया गया

उत्तर:- साल 2015 में

प्रश्न:- भारत के प्रथम निर्वाचन आयुक्त कौन बने

उत्तर:- सुकुमार सेन

प्रश्न:- किस अनुच्छेद के तहत भारत में प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित की गई

उत्तर:- अनुच्छेद 19

प्रश्न:- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा राष्ट्रपति वित्तीय आपातकाल घोषित कर सकते हैं

उत्तर:- अनुच्छेद 360

प्रश्न:- भारत के संविधान का पहला संशोधन कब किया गया

उत्तर:- 1951 में

प्रश्न:- संविधान पर कितने उपस्थित सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे

उत्तर:- 284 सदस्यों ने

प्रश्न:- संविधान को कितने लोगों ने लिखा था

उत्तर:- 389 लोगों ने

प्रश्न:- भारतीय संविधान में राष्ट्रपति के चुनाव किए जाने की प्रणाली किस देश से ली गई

उत्तर:- आयरलैंड से

प्रश्न:- पंचवर्षीय योजना प्रणाली किस देश के संविधान से ली गई है

उत्तर:- सोवियत संघ से

प्रश्न:- संविधान में प्रधानमंत्री के कर्तव्यों का उल्लेख किस अनुच्छेद में किया गया है।

उत्तर:- अनुच्छेद 78 में

प्रश्न:- प्रारूप समिति को कब पारित किया गया।

उत्तर:- 1948 में

प्रश्न:- संविधान की प्रस्तावना में कितनी बार संशोधन किया गया।

उत्तर:- एक बार

प्रश्न:- भारत सरकार का प्रथम विधिक सलाहकार कौन होता है।

उत्तर:- महान्यायवादी

प्रश्न:- संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे।

उत्तर:- सर बी. एन राव जी

विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान किस देश का है

भारतीय संविधान को दुनियां का सबसे बड़ा लिखित संविधान माना जाता है।

विश्व में सबसे छोटा लिखित संविधान कौन से देश का है

विश्व में मोनाको नामक देश का संविधान सबसे छोटा लिखित संविधान है।

दुनियां में सबसे पुराना संविधान कौन से देश का है

ब्रिटिश के संविधान को दुनियां का सबसे पुराना और संविधानों की जननी कहा जाता है।

लिखित और अलिखित संविधान के बीच में क्या अंतर है

लिखित संविधान लिखित तौर पर दस्तावेज के रूप में मौजूद होता है जबकि अलिखित संविधान बिना किसी लिखित प्रमाण के होते है जिनमें की उस देश के सरकार के सिद्धांत शामिल होते हैं।

विश्व में सबसे बड़ा अलिखित संविधान कौन से देश का है

यूनाइटेड किंगडम का संविधान दुनियां का सबसे बड़ा अलिखित संविधान है।

निष्कर्ष

आज के आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना संविधान किसे कहते हैं, संविधान की परिभाषा एवं संविधान के प्रकार के बारे में। अगर आपको यह लेख ज्ञानवर्धक लगा हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और साथ ही हमे कॉमेंट बॉक्स में अपने सुझाव लिखना न भूलें। इसी तरह की ज्ञानवर्धक पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़े रहिए। हमारे इस आर्टिकल के साथ आखिर तक बने रहने के लिए आप का धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

अमेरिका की राजधानी कहाँ है ? | America ki Rajdhani ka Naam

दोस्तों आज हम आपको अमेरिका का इतिहास बताने जा रहे हैं सामान्य तौर पर पूछे जाने वाला यह सवाल किसी सामान्य ज्ञान...

मुंबई की राजधानी क्या है | Mumbai ki Rajdhani kya hai

हेलो फ्रेंड कैसे हैं आप सब स्वागत है आप सभी का शिक्षा से जुड़े हुए वेबसाइट Hindi learning पर। दोस्तों वैसे तो...

कर्नाटक की राजधानी क्या है? | Capital of Karnataka in Hindi

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सब स्वागत है। आप सभी का शिक्षा से जुड़े हुए वेबसाइट Hindi learnings पर। दोस्तों वैसे तो आप...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

23 का पहाड़ा | 23 Ka Pahada | 23 Ka Table In Maths

दोस्तो हमारे आज के इस article 23 के पहाड़ा या 23 ka Pahada में हम आपको 23 का पहाड़ा हिंदी में और...

22 का पहाड़ा | 22 Ka Pahada | 22 Ka Table In Maths

दोस्तो हमारे आज के इस article 22 के पहाड़ा या 22 ka pahada में हम आपको 22 का पहाड़ा हिंदी में और...

21 का पहाड़ा | 21 Ka Pahada | 21 Ka Table In Maths

हमारे आज के इस आर्टिकल 21 के पहाड़ा में हम 21 का पहाड़ा हिंदी में वह 21 ka pahada english में लिखना,...

20 का पहाड़ा | 20 Ka Pahada | 20 Ka Table In Maths

हमारे आज के इस आर्टिकल 20 के पहाड़ा में हम 20 का पहाड़ा हिंदी में वह 20 ka pahada english में लिखना,...

Recent Comments