Saturday, April 1, 2023
Home हिंदी हिंदी व्याकरण संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं | Sankhya Vachak Visheshan Kise Kahate Hai

संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं | Sankhya Vachak Visheshan Kise Kahate Hai

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का अपनी वेबसाइट Hindi Learnings पर। दोस्तों हमारी इस वेबसाइट पर आपको शिक्षा से जुड़े हुए सभी विषयों के बारे में सही जानकारी दी जाती है अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको हमारी इस वेबसाइट पर बहुत सारे ऐसे प्रश्न मिल जाएंगे जो आपको बहुत सारी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं तो दोस्तों आज हम इस लेख में बात करने जा रहे हैं संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं

संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं

संख्यावाचक विशेषण: वे शब्द जो किसी वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित या अनिश्चित संख्या, क्रम या गिनती का बोध कराते हैं, संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं। संख्या वाचक विशेषण का अर्थ संख्या का बोध कराने वाला होता है।

संख्यात्मक विशेषणों के उदाहरण

  • हमें रोजाना एक सेब खाना चाहिए।
  • मेरे परिवार में चार लोग हैं।
  • राधा ने मुझे कुछ रुपये दिए।
  • शंकर के पास चार ऊंट हैं।
  • सड़क पर काफी लोग जमा हो गए हैं।
  • मुझे बाजार से कुछ कपड़े खरीदने है।

संख्यावाचक विशेषण के भेद

संख्यावाचक विशेषण के दो भेद के होते हैं

  1. निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  2. अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण।

निश्चित संख्यावाचक विशेषण

वे शब्द जो किसी वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित संख्या, क्रम या गिनती का बोध कराते हैं उसे निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते है

निश्चित संख्यावाचक विशेषण के भेद

निश्चित संख्यावाचक विशेषण के छ: भेद होते हैं

  • पूर्णांकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • अपूर्णांकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • क्रमवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • आवृत्तिवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • समूहवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • प्रत्येकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

वे शब्द जो किसी वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम की अनिश्चित संख्या का बोध कराते हैं, अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं। उदाहरण के लिए:- कई पुरुष, कुछ छात्र, कई लोग, सभी जानवर आदि।

उदाहरण:-

  • सबका मालिक एक है।
  • मैं सब जानता हूं।
  • बहुत कुछ महिलाएं आती है
  • मेरे पास अनेक रंग है
  • हमारे पास सब प्रकार की गाड़ियां है।

संख्यावाचक विशेषण और परिमाणवाचक विशेषण में क्या अंतर है

संख्यावाचक विशेषण किसी संज्ञा या सर्वनाम की एक निश्चित या अनिश्चित संख्या को संदर्भित करते हैं, जबकि परिमाणवाचक विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा का वर्णन करते हैं

संख्यावाचक विशेषण के कितने भेद होते हैं

संख्यावाचक विशेषण के दो भेद होते हैं निश्चित संख्यावाचक विशेषण और अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस लेख को समझने में कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आप शिक्षा से जुड़े हुए और कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं और हमारी इस बेबसाइट से जुड़े रह सकते हैं। जिससे आप को ऐसे विषय पर जानकारी मिलती रहे हमारे साथ इस आर्टिकल में आखिर तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद्।

RELATED ARTICLES

दो अक्षर वाले शब्द | Do akshar vaale shabd 2023

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप स्वागत है। आप सभी का अपनी वेबसाइट Hindi Learnings पर दोस्तों वैसे तो हमारी इस वेबसाइट पर...

मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है | Madhya Pradesh ki Rajdhani kya hai

हेलो  दोस्तों कैसे हैं आप सब स्वागत है आप सभी का शिक्षा से जुड़े हुए वेबसाइट Hindi learning पर। दोस्तों वैसे तो...

छंद किसे कहते हैं | Chhand Kise Kahate Hai

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सब स्वागत है आप सभी का शिक्षा से जुडी हुई वेबसाइट Hindi Learnings पर। वैसे तो आप...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

23 का पहाड़ा | 23 Ka Pahada | 23 Ka Table In Maths

दोस्तो हमारे आज के इस article 23 के पहाड़ा या 23 ka Pahada में हम आपको 23 का पहाड़ा हिंदी में और...

22 का पहाड़ा | 22 Ka Pahada | 22 Ka Table In Maths

दोस्तो हमारे आज के इस article 22 के पहाड़ा या 22 ka pahada में हम आपको 22 का पहाड़ा हिंदी में और...

21 का पहाड़ा | 21 Ka Pahada | 21 Ka Table In Maths

हमारे आज के इस आर्टिकल 21 के पहाड़ा में हम 21 का पहाड़ा हिंदी में वह 21 ka pahada english में लिखना,...

20 का पहाड़ा | 20 Ka Pahada | 20 Ka Table In Maths

हमारे आज के इस आर्टिकल 20 के पहाड़ा में हम 20 का पहाड़ा हिंदी में वह 20 ka pahada english में लिखना,...

Recent Comments