• Skip to main content

Hindi Learning

शब्द किसे कहते हैं | Shabd kise kahate hain

by staff

नमस्कार दोस्तों आज हम आप का Hindi Learning पर एक बार फिर स्वागत करते है आज हम आप के लिए शब्द किसे कहते हैं? इस बारे में हम आप को आज विस्तार से समझायेगे और यदि आप को ऐसे और टॉपिक की जानकारी पाना चहाते है तो आप हमारी वेबसाइट के Home पेज पर जाकर उन टॉपिक की भी जानकारी भी ले सकते है तो चलिए शुरू करते है आज का टॉपिक |

शब्द किसे कहते हैं

दो या दो से अधिक वर्णो से मिलकर एक शब्द बनाया जाता है वह शब्द जिसका कोई अर्थ हो।

जैसे :- काम, देखना, कमल, गंगा।

शब्द मुख्यता वर्णो और मात्रों का मेल होता है।

दो या दो से अधिक वर्णो के मेल से शब्द का निर्माण होता है जिसका कोई उचित अर्थ हो। हिंदी भाषा में वर्ण के बाद सबसे छोटी इकाई शब्द ही होती है।

शब्द मुख्यता दो भेद होते है

  1. सार्थक शब्द
  2. निरर्थक शब्द

सार्थक शब्द किसे कहते हैं

जिन वर्णो के मेल से बनाये गए शब्द का कोई अर्थ हो उन्हें सार्थक शब्द कहते है

निरर्थक शब्द किसे कहते हैं

जिन वर्णो के मेल से बनाये गए शब्द का कोई उचित अर्थ ना हो उन्हें निरर्थक शब्द कहते है निरर्थक शब्दों का इस्तेमाल हमेशा सार्थक शब्दों के साथ किया जाता है। जब तक शब्दो का इस्तेमाल स्वतंत्र रुप से किया जाता है केवल तब वह शब्द है, लेकिन जैसे ही शब्दों का इस्तेमाल वाक्य में किया जाता है तो वह पद बन जाते है।

जैसे :- गंगा , एक शब्द है। गंगा नदी भारत की प्रमुख नदी है। इस वाक्य में गंगा एक पद है।

इन प्रयोग के आधार पर ही शब्द के दो भेद होते है।

  1. विकारी शब्द
  2. अविकारी शब्द

विकारी शब्द किसे कहते हैं

वह शब्द जिनमें रुप परिवर्तन होता है, उसे विकारी शब्द कहते है

जैसे :- किताब , किताबें , किताबों

अविकारी शब्द किसे कहते हैं

वह शब्द जिनके रुप परिवर्तन में कभी कोई परिवर्तन नहीं होता, अविकारी शब्द कहलाता है। जैसे धीरे- धीरे, यहाँ- वहाँ आदि।

विकारी शब्द के चार प्रकार होते है।

  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. क्रिया
  4. विशेषण
विकारी शब्द के प्रकारव्याख्या
संज्ञाकिसी भी व्यक्ति , स्थान ,वस्तु या भाव के नाम को संज्ञा कहते है।
जैसे:- आकांशा , दिल्ली आदि।
सर्वनामसंज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाने वाले शब्द को सर्वनाम कहते है
जैसे:- आकांशा दिल्ली में रहती है। वह अपने परिवार के साथ रहती है। यहाँ आकांशा की जगह ‘वह’ शब्द का प्रयोग किया गया है तो वह एक सर्वनाम है।
क्रियावह शब्द जो किसी कार्य करने या होने का बोध बताये, क्रिया कहलाती है।
जैसे:- आकांशा खाना खा रही है। इसमें ‘खा रही’ है क्रिया है।
विशेषणवह शब्द जो संज्ञा तथा सर्वनाम की विशेषता बताता है, उसे विशेषण कहते है।
जैसे:- भारत एक आजाद देश है। इसमें ‘आजाद’ एक विशेषण है।

अविकारी शब्द चार प्रकार के होते है

  1. समुच्चयबोधक
  2. संबधबोधक
  3. क्रियाविशेषण
  4. विस्मयादिबोधक
अविकारी शब्द के प्रकारव्याख्या
समुच्चयबोधकदो शब्दों को जोडने वाले शब्द को समुच्चयबोधक कहते है।
जैसे:- राम और शाम दोस्त है। यहाँ ‘और ‘समुच्चयबोधक शब्द है।
संबधबोधकजो शब्द दो शब्दों के बीच के संबध को बताते है, उसे संबधबोधक शब्द कहते है।
जैसे:- वह मेरी किताब है। इस वाक्य में ‘मेरी’ संबधबोधक शब्द है।
क्रियाविशेषणक्रिया शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्द को क्रियाविशेषता कहते है।
जैसे:- शेर तेज दौड़ता है। इस वाक्य में ‘तेज’ क्रियाविशेषण शब्द है।
विस्मयादिबोधकजिन शब्दों से भाव जैसे हर्ष, शोक, उल्लास आदि का बोध होता है, उसे विस्मयादिबोधक शब्द कहते है।
जैसे:- अरे! तुम यहाँ कैसै?  यहाँ ‘अरे!’ शब्द विस्म्यादिबोधक शब्द है।

निष्कर्ष

आज के इस लिखे आर्टिकल में अगर आप को कोई भी बात समझ नही आई है तो आप हमें कमेंट्स करके जरुरु बताये जिससे हम अपने आर्टिकल में सुधार करके न्यू अपडेट कर सके और साथ ही हमें ये भी बताये की आप को ये शब्द किसे कहते है? पर लिखा आर्टिकल केसा लगा है और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयेर करे |

Related posts:

  1. शब्द-विचार किसे कहते हैं | Shabd Vichar Kise Kahate Hai
  2. विलोम शब्द किसे कहते है | Vilom Shabd Kise Kahate Hai
  3. स्वर कितने प्रकार के होते हैं उदाहरण सहित…
  4. शब्द शक्ति किसे कहते हैं | Shabd Shakti Kise Kahate Hai
  5. परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं | Pariman Vachak Visheshan Kise Kahate Hai
  6. अयादि संधि किसे कहते हैं | Ayadi Sandhi Kise Kahte Hai

Filed Under: General

Copyright © 2023